फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत, पिता व दादी घायल

विज्ञापन
accident. - फोटो : accident.
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पनारी के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने आगे जा रही एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर पिता और दादी संग बैठे एक साढ़े तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जबकि पिता और दादी घायल हो गए। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम उदयपुरा निवासी संतोष (30) पुत्र मुन्नू पाल सोमवार को दोपहर करीब एक बजे मोटरसाइकिल से अपने मामा की लड़की के यहां जा रहा था। वह अपने साथ मां फूलाबाई (52) और अपने साढ़े तीन वर्षीय पुत्र शिवांश को भी जाखलौन ले जा रहा था। अभी वह ग्राम पनारी के पास ही पहुंचा ही था कि अचानक से उसकी मोटरसाइकिल में पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह तीनों मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गए। अभी वह संभल भी नहीं पाए थे कि ट्रैक्टर आगे तक घिसटता चला गया और सड़क पर चुटहिल पड़ा शिवांश ट्रैक्टर की ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों व मृतक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिवांश के शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया। जबकि घायलों का उपचार किया। मृतक शिवांश की दो बहनें हैं। शिवांश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें