फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसाई मंडी टंकी का वाल्व खराब, चार मोहल्लों में पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लोअर जोन स्थित कसाई मंडी की टंकी का वाल्व खराब है। इस वजह से वार्ड नंबर दो रैदासपुरा के मोहल्ला विष्णपुरा, श्रद्घानंदपुरा सहित कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बाधित है। विभागीय अफसरों ने वाल्व बदलने के लिए धनराशि की मांग की है, लेकिन अब तक राशि प्राप्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

लोअर जोन में स्थित कसाई मंडी में दो टंकी हैं, इनमें से एक टंकी का वाल्व काफी समय से खराब है। इससे पाइप लाइनों में पानी का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। वार्ड नंबर दो रैदासपुरा में जब से गर्मी की शुरुआत हुई है, तब से पानी नहीं पहुंच सका है। ऐसे में स्थानीय लोगों को अन्य मोहल्लों के चालू हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। कई लोग आधा किमी की दूरी से पानी ला रहे हैं। इसके अलावा मोहल्ला श्रद्घानंदपुरा, पुरानी बजरिया, चौबयाना सहित कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति कम होने की समस्या बनी हुई है। बीते दिनों विभागीय अफसरों ने वाल्व की मरम्मत कराने का प्रयास किया था लेकिन आपूर्ति सुदृढ़ नहीं हो सकी। इसके बाद महाप्रबंधक झांसी को पत्र लिखकर नए वाल्व खरीदने के लिए धनराशि की मांग की। विभागीय अफसर अब भी धनराशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मोहल्लेवासियों की परेशानी दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। उधर, देवगढ़ रोड के आसपास भी पेयजल की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

----
नए वाल्व के लिए धनराशि की मांग की है। जैैसे ही पैसा प्राप्त होता है, वैसे ही इसे खरीदकर टंकी में लगा दिया जाएगा।
संजय कुमार निरंजन
अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें