फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चेयरमैन के वार्ड में पानी का संकट, अतिक्रमण से जूझ रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड 10 कटरा बाजार में पालिका अध्यक्ष सरला जैन का आवास है। यहां पेयजल संकट से लेकर सड़क, मुख्य बाजार में शौचालय की कमी जैसी प्रमुख समस्याएं बनी हुई हैं। 150 परिवारों की लगभग 700 आबादी को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोगों को सुबह से ही हैंडपंप का रुख करना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों का कहना है कि महज दो से पांच मिनट तक ही आपूर्ति होती है। पेयजल तक की किल्लत बनी हुई है।
-
दृश्य - एक
कटरा बाजार में जैन मंदिर मार्ग की गली में गर्मी आते ही नलों से आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। इन दिनों नल महज दो मिनट ही आ रहे हैं। इससे पानी के लिए नल उपयोगी साबित नहीं हो रहे हैं। मोहल्ले के 300 की आबादी के सामने पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

-
दृश्य दो
कटरा बाजार से चिरौलपुरा मार्ग की गली में नलों से आपूर्ति ठप है। यहां लगभग 125 लोगों के सामने पानी का संकट बना हुआ है। हालात यह है कि लगातार नल न आने से हैंडपंप ही मात्र एक सहारा है। मोहल्लावासियों का कहना है कि पानी की समस्या के चलते अन्य कार्य नहीं कर पा रहे हैं। व्यापार करना तक मुश्किल हो गया है। पेयजल संकट दूर किया जाए।
-
दृश्य - तीन
मदीना मस्जिद से मउठाना मार्ग में लगभग 35 परिवार निवास करते हैं। ऊंचाई पर होने से पानी नहीं पहुंच रहा है। मोहल्लावासियों का कहना है कि नल महज दो मिनट आ रहे हैं। इससे दो लीटर तक पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी से अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 175 लोगों को रात में हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों ने नदीपुरा की लाइन से जुड़वाने की मांग की है।
-
दृश्य - चार
वार्ड 10 कटरा बाजार में नीम के पास दो माह से नलों से पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। महज पांच मिनट पानी आ रहा है। ऐसे में लोग पीने तक के लिए पानी नहीं जुटा पा रहे हैं। मोहल्लावासियों का कहना है कि अब नलों से पानी आने की उम्मीद छोड़ दी है। हैंडपंप से काम चला रहे हैं। यहां दो दर्जन परिवार परेशान है।
-
कटरा बाजार में नहीं है शौचालय
शहर में कटरा प्रमुख बाजार माना जाता है। यहां साड़ी बाजार, चूड़ी लाइन व सराफा बाजार है। प्रतिदिन लगभग 10 हजार लोग बाजार में आते हैं, इसमें अधिकांश महिलाएं होती हैं, लेकिन समूचे बाजार में एक भी शौचालय नहीं है। इससे महिलाओं को ज्यादा समस्या होती है।
विज्ञापन

-
अतिक्रमण बना समस्या
कटरा बाजार में प्रमुख मार्ग लगभग 40 फीट की चौड़ाई में है, लेकिन दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से सिकुड़ गई है। दुकानदारों ने सड़क के दोनों ओर सामान रख लिया है। रही सही कसर खड़े हो रहे वाहनों ने पूरी कर दी है। कई बार दो पहिया वाहन तो दूर लोगों को पैदल तक निकलने में परेशानी होती है।
-
फैक्ट फाइल
- कुल आबादी - 10 हजार
- कुल मतदाता - 5000
- कुल हैंडपंप - 25
- खराब पड़े हैंडपंप - 06
पेयजल आपूर्ति से वंचित परिवार - 150 लगभग
- समस्या से ग्रसित आबादी - 700-750
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें