फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडिंग- बरौदा डांग में पानी की संकट, बूंद-बूंद के लिए तरस रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। जल निगम के अधिकारियों की उपेक्षित नीति एवं प्रशासनिक अधिकारियों की लचरता के चलते बरौदा डांग के ग्रामीणों को भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पानी के लिए लोग हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं। लाखों रुपये से बनी पानी की टंकी सफेद हाथी साबित हो रही है। बरौदा डांग के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर करने के लिए जल निगम ने 39.92 लाख रुपये की कीमत से एक दर्जन गांवों के लोगों की सुविधा के लिए बरौदा डांग में पानी की टंकी, पंप हाउस, ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया था। इसके निर्माण से क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या दूर होने की आस थी। पूरे प्लांट के बनने के कुछ समय बाद ही जनता को पानी के संकट का सामना करना पड़ा। इस समय पूरे क्षेत्र की जनता को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन उनकी समस्या का निदान न हो सका।
अब फिर से ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर समस्या के निदान की गुहार लगाई है। उन्होंने अवगत कराया है कि उनके गांव की सहरिया बस्ती, साहू और पंडित बस्ती में पानी का संकट बना हुआ है। शिकायती पत्र पर रामरूद्ध शांडिल्य, रामजीलाल, गनेश, रामशंकर दुबे, देशराज, तुलसी, लक्ष्मी नारायण, अशोक सिंह, महेंद्र पाल, सोबरन सिंह, बृजेश, रामेश्वर के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

मछली के लिए भेजा जा रहा है पानी
गांव के ग्रामीणों ने दबे स्वर में बताया कि टंकी के देखरेख का जिम्मा एक युवक के पास है। जो टंकी में आने वाले पानी को समीप के मछली तालाब के लिए छोड़ देता है। उनका आरोप है कि यदि बिजली का संकट है तो ओवर हैंड टैंक में पानी कहां से आता है।
जनता को पानी नहीं मिल रहा है। इस संबंध में किसी ने जानकारी नहीं दी है। पानी को मछली तालाब पर भेजा जा रहा है, यदि ऐसा है तो पूरी तरह से गलत है। जांच कराता हूं। मामला सही होगा तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम
बरौदा डांग पंप हाउस को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल रही है। जिसके कारण हम पर्याप्त पानी देने में असमर्थ हैं। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। - राहुल कुमार, अवर अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें