फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय आएं तो पानी साथ लाएं, प्याऊ न खुलने से है ठंडे पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अगर आप गर्मी के मौसम में ललितपुर आ रहे हैं तो पानी साथ में लाएं। नगर में पालिका अब तक राहगीरों के लिए प्याऊ का इंतजाम नहीं करा सकी है। इससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई तो हैंडपंपों से ही अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हर साल गर्मी के मौसम में राहगीरों और सभी लोगों को ठंड पानी की सुविधा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगवाता है। इससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता है। इस बार तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस है। दिन में पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल है। इससे अधिकांश हैंडपंपों में पानी सूख गया है। इसके चलते राहगीरों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
वहीं पालिका शहर में अब तक पानी की सुविधा के लिए प्याऊ तक नहीं खोल पाई है। बस स्टैंड का हाल यह है कि तीन हैंडपंप में एक हैंडपंप ठीक है। शेष सभी हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। यही हाल कैलगुआं रोड, नदीपार, आजाद चौक, घंटाघर, सुपर मार्केट, रेलवे स्टेशन, कंपनी बाग, वर्णी कॉलेज, कचहरी, बाबा सदनशाह, बस स्टैंड, बीएसए चौराहा, राजघाट रोड, नवीन गल्ला मंडी, इलाइट चौराहा पर भी है। लोग मजबूरन प्यासे ही रह जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसी होती थी सुविधा
प्याऊ के लिए मटकों की खरीद के साथ प्रत्येक प्याऊ पर दो मजदूरों को तैनात किया जाता है। एक मजदूर घड़ों में पानी भरता है तो दूसरा पानी पिलाता है। लेकिन अब तक प्याऊ नहीं खोले जाने से राहगीरों के कंठ सूख रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी अधिक पड़ रही है। ऐसे में राहगीरों व अन्य लोगों को पानी पीने की सुविधा के लिए प्याऊ खुलवाने की तैयारी की जाएगी।
- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें