फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे ट्रांसफार्मर से नहीं चल पा रही मोटर, छह गांवों में पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बार/ललितपुर। मथुरा डांग पेयजल योजना बीते लगभग एक माह से अधिक समय से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है। यहां पर छोटा ट्रांसफार्मर होने से मोटरें नहीं चल पा रही हैं। इससे एक दिन के अंतराल पर पानी मिल पा रहा है। 24 गांव के सापेक्ष मात्र 18 गांव में पानी मिल रहा है। छह गांवों में आपूर्ति ठप बनी हुई है। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मथुराडांग पेयजल योजना से ब्लॉक तालबेहट और ब्लॉक बिरधा के 24 गांव को पेयजल की आपूर्ति होती है। बीते माह से पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिलने से मोटरें नहीं चल पा रही हैं। इससे सभी टंकियां भी नहीं भर पा रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मथुरा डांग पेयजल योजना में सबसे बड़ी समस्या ट्रांसफार्मर की है। पहले पंप हाउस में 66 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था, जो कि विधानसभा चुनाव के पहले जल गया था। इसके उपरांत विद्युत विभाग द्वारा 66 केवी की जगह 33 केवी का ट्रांसफर रखा गया। छोटा ट्रांसफार्मर होने से लो वोल्टेज की समस्या खड़ी हो रही है। इससे मोटर पानी नहीं उठा रही है। वर्तमान में पंप हाउस पर छह मोटर लगी हैं, इनमें दो मोटर खराब पड़ी हुईं हैं। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती धूप में काफी दूर से हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर
विधानसभा चुनाव के दौरान अमर उजाला ने पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया था, जिसमें अधिकारियों ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन लगभग 25 दिन बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे में योजना में सम्मिलित आधे गांव के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। विभाग की उदासीनता के चलते ग्रामीण पीने के पानी के लिए हैंडपंपों के सहारे अपना जीवन यापन कर रहे हैं
मथुरा डांग पेयजल योजना से एक माह से आपूर्ति बंद थी। अब एक सप्ताह से पानी आना शुरू हुआ, जो एक दिन छोड़कर एक दिन आ रहा है।
- सोन सिंह यादव, बस्तगुवां
गांव में एक सप्ताह में मात्र एक दिन ही पानी आता है। वह भी सीमित आता है। ऐसे में हैंडपंप और कुआं से पानी ले रहे हैं।
- अर्जुन सिंह परमार, प्रधान लड़वारी
गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। यहां पर चार वर्ष पूर्व डाली गई पाइप लाइन में अब तक पानी नहीं आया है।
- हल्कू राम कुशवाहा, प्रधान गड़िया
---
पेयजल समस्या को बना कंट्रोल रूम
ब्लॉक बार में जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्रीष्म ऋतु के चलते पेयजल समस्या के निदान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी के पेयजल समस्या के निदान के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। अब क्षेत्र में पेयजल समस्या से संबंधित सूचना कोई भी व्यक्ति दे सकेगा। खंड विकास अधिकारी सौरभ बरनवाल ने बताया कि मोबाइल नंबर 9026864932 पर हर समय सूचना दे सकेंगे। इसके अलावा bdobaar@ gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें