ललितपुर के थाना बार के ग्राम मिर्चवारा निवासी राजू यादव (45) पुत्र बाबू यादव कचनोदा बांध में मछली ठेकेदार के यहां चौकीदार था। बुधवार की रात को वह अपने दो साथियो के साथ स्टीमर पर बांध में गश्त कर रहा था। तभी तेज हवा से पानी मे ऊंची लहरे उठने लगी। स्टीमर भी हिलने लगा।
स्टीमर पर किनारे बैठा राजू अनियंत्रित होकर पानी मे गिर गया और डूब गया। साथियों ने खोजा लेकिन नही मिला। ब्रहस्पतिवार को गोताखोर बांध में उतरे और खोजबीन की। तीन से चार घंटे खोजबीन करने के बाद गोताखोरों ने राजू के शव को खोजकर बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्नी कर रही थी बात तो पति ने मोबाइल तोड़ा, नाराज होकर पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान
उधर, ललितपुर थाना जखौरा के ग्राम नोहरकलां निवासी जयंती (19) पत्नी विजय ब्रहस्पतिवार को मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इस दौरान आए पति ने जयंती से मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटकर तोड़ दिया और घर के बाहर निकल गया। फोन तोड़े जाने से नाराज जयंती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई।
इधर जब पति घर लौटकर आया तो जयंती कमरे में अचेत पड़ी थी उसके मुंह से सफेद झाग आ रहा था। आनन फानन उसे जखौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जयंती की मौत हो गई। सूचना पर मृतका के मायके पक्ष वाले मौके पर पहुंच गए थे। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर जबरन विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया