फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के सभी कुओं की होगी सफाई

Tue, 12 Apr 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
कुअां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। एक माह से शहर के कई मुहल्लों में पेयजल की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए पालिकाध्यक्ष ने शहर के सभी कुओं की सफाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सूखे के कारण इस वर्ष नगर की पेयजल व्यवस्था पटरी से उतर गई है। नगर क्षेत्र के ऐसे कई वार्ड हैं, जहां पर पेयजल समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। इस समस्या से निपटने के लिए डीएम डा. रूपेश कुमार के निर्देेश पर पालिकाध्यक्ष सुुभाष जायसवाल व अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने समस्त वार्डों के पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में नये हैंडपंप व रीबोर कराने वाले हैंडपंपों की सूची मांगी थी। पार्षदों ने जल निगम को सूची सौंपकर 198 नये हैंडपंप लगवाने व 43 हैंडपंप को रीबोर कराने की मांग की थी। इसमें से जल निगम ने सोमवार तक शहर के विभिन्न वार्डों में 65 नये हैंडपंप लगा दिए हैं और 16 हैंडपंपों को रीबोर कर दिया है।

यह थी पार्षदों की डिमांड सूची
नगर में कुल 26 वार्ड के सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में 198 नए हैंडपंप लगवाने की व 43 हैंडपंप रीबोर कराने की मांग की थी। इनमें से सबसे अधिक नये हैंडपपों की मांग वार्ड नंबर 11 के पार्षद रामसेवक प्रजापति ने की है। इन्होंने वार्ड में 22 में नए हैंडपंपों की मांग की है और वार्ड नंबर 06 गांधीनगर के पार्षद ने 17 नए व 15 हैंडपंप रीबोर कराने की मांग की है। इसके अलावा दो वार्ड ऐसे भी हैं, जिनके पार्षदों की मांग शून्य है। वार्ड नंबर 09 की पार्षद शायस्ता बानो व वार्ड 26 के पार्षद अनुराग जैन ने नए व रीबोर की मांग शून्य भेजी है। वहीं, वार्ड नंबर 04 के पार्षद ने 17, वार्ड 07 के पार्षद ने 18 व वार्ड नंबर 21 के पार्षद ने 19 नए हैंडपंपों की मांग की है। इसी क्रम में अन्य पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में नए हैंडपंपों व रीबोर की मांग की है।
विज्ञापन


अधिकतर बोर हो रहे फेल
शहर के अपर जोन व पठारी इलाकों में बसे मुहल्लों नेहरू नगर, गोविंद नगर, चांदमारी, रैदास पुरा, विष्णु पुरा, रामनगर, पठापुरा व रावतयाना आदि मुहल्लों का भू-जल स्तर काफी गिर गया है। इन मुहल्लों में कराए जा रहे नये बोर में से अधिकतर बोर में पानी नहीं निकल रहा है। विभाग द्वारा इन मुहल्लों में दर्जनों बोर कराए गए, लेकिन इक्का-दुक्का बोर में ही पानी निकला है।

पालिका अध्यक्ष ने बनाई रूपरेखा
सोमवार को नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष सुभाष जायसवाल की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार की उपस्थिति में पेयजल समस्या के समाधान के लिए बैठक बुलाई गई। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शहर के कई वार्डों में पेयजल की गंभीर समस्या है। इसके समाधान हेतु पार्षदों की मांग के आधार पर 198 नए हैंडपंप लगवाने व 43 पुराने हैंडपंप रीबोर कराए जाने की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि जल निगत द्वारा अब तक 65 नये हैंडपंप व 16 पुराने हैंडपंपों का रीबोर कर दिया गया है। इसके बावजूद नगर के वार्डों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इसके लिए उन्होंने विभागीय स्तर से जनता को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवर अभियंता विपिन कुमार को कुछ वार्डों में स्थित कुओं मुहल्ला नझाई बाजार में ललित टाकीज के सामने, तालाबपुरा में छतदार कुंआ, गांधीनगर में पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित ग्रामसभा के नाम से प्रचलित कुंआ, बूढ़े बाबा के पास स्थित कुंआ, वंशीपुरा की बावड़ी तथा रावरपुरा में स्थित नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में स्थित बावड़ी, रामनगर में स्थित ग्राम सभा के तीन कुओं की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि, गंदगी निकाल कर जल संस्थान से पत्राचार कर मोटर रखवाकर पानी को लिफ्ट कर पाइन लाइन से जोडकर मुहल्लेवासियों की पेयजल की समस्या को दूर किया जा सके। बैठक में कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण, कर अधीक्षक हेमंत सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आरके लवानियां, सहायक कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी, हबीब खां उपस्थित रहे।

नगर में पेयजल की समस्या ने काफी विकराल रूप ले लिया है, नगर पालिका की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है। जल निगम को वार्डों में नए हैंडपंप लगाने के लिए सूची भेज दी गई है। शहर के प्राचीन कुओं की सफाई कराने के लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। कुओं की सफाई कराने के बाद जलापूूर्ति के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से जल संस्थान को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- सुभाष जायसवाल
नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें