फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धम्म यात्रा निकाली

Mon, 11 Apr 2016 01:20 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
धम्म यात्रा निकाली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ललितपुर। दो दिवसीय बौद्ध धम्म यात्रा के दौरान दूसरे दिन रविवार को भी धम्म यात्रा निकाली गई। इस दौरान बौद्ध भिक्खु व उपासकों समेत महिला व पुरुषों ने बौद्ध गुफा देवगढ़ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। यात्रा के दूसरे दिन रविवार को शिक्षक रैन बसेरा से देवगढ़ के लिए बौद्ध यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जुगपुरा, ककरुआ, महेशपुरा, जीरौन, जाखलौन होते हुए देवगढ़ पहुंची। यहां से भी लोग बौद्ध गुफा पहुंचे, जहां पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर चार स्थानों पर मार्ग दर्शक बोर्ड लगाए गए। इस दौरान भंते डा. सुमेध थैरो, भंते धम्मधर पुणे, अशोक दीप, भंते आनंद दीप, वेतनानंद, भंते ब़ुद्धरक्षित, भंते शीलानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें