फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी वस्तुओं की पहचान को जारी हो चिह्न

Mon, 02 Nov 2015 01:23 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में घंटाघर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में स्वदेशी वस्तुओं का समर्थन किया गया। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं की पहचान के लिए अलग से एक चिह्न जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार स्वदेशी अपनाओ पर जोर दे रही है।


 इसका व्यापारी वर्ग भी समर्थन करता है, लेकिन वर्तमान में बाजार में चायनीज और जापानी सहित अन्य देशों की कंपनियों का सामान मौजूद हैं। ऐसी स्थिति में आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारियों के सामने पहचान की समस्या खड़ी हो रही है। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं की पहचान के लिए एक चिह्न जारी करने की मांग की है, जिससे स्वदेशी को और बढ़ावा मिल सके। बैठक में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक सुमित अग्रवाल, सुनील चौबे, अमित तिवारी, परवेज पठान, शेख समीर, असर ललितपुरी, सुरेश ताम्रकार, संतोष राठौर, अमन वर्मा, अभिषेक कठरया, आशीष जैन, दीपक जैन, अभिषेक जैन, वासु लोहिया, करीम पप्पू राइन, गोविंद संज्ञा, हरीराम कुशवाहा, ब्रजेश ताम्रकार, राजा पटना, विशाल रावत, अमित अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें