फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई मतदाता न छूटे थीम पर चलेगा विशेष अभियान

Wed, 05 Oct 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
chunav lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कोई मतदाता न छूटे थीम पर चलाने का निर्णय लिया है। वर्तमान निर्वाचक नामावलियों में जेंडर रेशियो आयोग की अपेक्षाअनुसार ठीक नहीं है। इसे ध्यान में रखकर महिला मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमृता सोनी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि आठ, नौ, बाइस व तेइस अक्तूबर को आयोजित होने वाले विशेष अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिसमें डुग्गी पिटवाने, जागरुकता गीत, नुक्कड़ नाटक आदि का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें