फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल : नागवास की टीम का चैंपियनशिप पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
जखौरा। कस्बे में आयोजित दो दिवसीय डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नागवास और जखौरा के बीच खेला गया। नागवास की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में 10 टीमों में ललितपुर शहर, ललितपुर अकादमी, महरौनी, तालबेहट, बिरधा, ननौरा, झांसी और जखौरा ने भाग लिया। पहले दिन सभी टीमों के बीच नॉकआउट मुकाबले हुए, जिसमें से पांच टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। इसके बाद पॉइंट आधार पर एक एलीवेटर मैच खेला गया और सेमीफाइनल के लिए चार टीमें चुनी गईं।
पहले सेमीफाइनल में झांसी और नागवास आमने-सामने हुईं, जिसमें नागवास ने कड़े मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल जखौरा और ननौरा के बीच हुआ, जिसमें जखौरा ने 2-0 से आसान जीत हासिल की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में नागवास की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। विजेता टीम नागवास को समिति की ओर से 21000 रुपये नकद व शील्ड प्रदान की गई, जबकि उपविजेता जखौरा टीम को 5100 रुपये नकद व शील्ड दी गई। टूर्नामेंट का मैच ऑफ द टूर्नामेंट हर्ष को चुना गया, जिन्हें 1100 रुपये नकद व शील्ड से सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट में रामचरण ताम्रकार, नीरज जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र रंजक, ओमप्रकाश रंजक, गौरव सैनी, निलेश राजपूत, आकाश रंजक, शिवम सैनी, दीपक साहू, प्रियंका ताम्रकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें