ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम बसतगुवां में हालत बिगड़ने से एक ग्रामीण की जिला अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बार के ग्राम बसतगुवां निवासी हरीसिंह पुत्र हरनारायण कुशवाहा सोमवार को सुबह घर पर नाश्ता करने के बाद बैठा था। सुबह करीब नौ बजे अचानक से उसके सीने में दर्द हुआ और वह बेसुध हो गया। यह देख परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृृतक के दो बेटा व एक बेटी है और वह खेती करता था।