फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गुजरात से लौटे ग्रामीण ने पत्नी से विवाद में दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दो दिन पूर्व गुजरात से मजदूरी कर घर लौटे युवक का शव फंदे से लटकता मिला। चचेरे भाई ने पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद आत्महत्या करने की बात कही।
थाना सौजना अंतर्गत ग्राम क्योलारी निवासी सीताराम (32) एक माह पूर्व मजदूरी करने गुजरात गया था। दो दिन पहले वह घर लौटा था।
बुधवार सुबह पत्नी मनीषा के साथ सीताराम ने चाय पी। इसके बाद मनीषा घरेलू कार्य करने लगी। कुछ देर बाद जब पुत्र निर्भान कमरे में गया तो यहां उसका पिता सीताराम फंदे से लटका दिखा। चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक चार भाई-तीन बहन में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। चचेरे भाई रामेश्वर ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था, इसके बाद सीताराम ने म्यांरी से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। उधर, युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है। र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें