फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भाजपा नेता की दुकान पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे रोड स्थित भाजपा नेता की दुकान के बाहर पक्का अतिक्रमण बुलडोजर से तोड़ दिया गया। इसके कुछ आगे विहिप नेता की दुकान के बाहर तोड़फोड़ करने पहुंची टीम से तीखी नोकझोंक हुई।
विहिप नेता ने कहा कि उनकी दुकान के आगे अतिक्रमण नहीं है, जो निशान लगे हैं, वह गलत हैं। मामला तूल पकड़ते देख टीम ने दोबारा नाप कराई तो दुकान अतिक्रमण के दायरे से बाहर निकली।
विज्ञापन

छह दिन बाद भी नगर पालिका अपनी हद निर्धारित नहीं कर पाई है। नगर पालिका द्वारा लगाए निशानों का खेल बुधवार को उजागर हो गया। रेलवे स्टेशन के पास टीम ने पक्का निर्माण ढहाने का प्रयास किया तो लोग एकत्रित हो गए। यहां लगे निशानों पर आपत्ति जताई। आरोप था कि कहीं समान दूरी होने के बाद बाहर निशान लगा तो कहीं कुछ दुकानों के किनारे तक लगा दिए गए। निशान में खेल उस समय उजागर हुआ, जब लोगों की कहासुनी के बाद दोबारा नाप हुई।
पुराने निशान दुकानों के किनारे व अंदर तक लगे पाए गए, जबकि दोबारा हुई नाप में दुकानों से दो से तीन फीट की दूरी पर लगाए गए। पुराने हटाकर नए निशान लगाए गए। इसके बाद रेलवे स्टेशन से जिला पंचायत और वर्णी चौराहा तक नाप कर निशान लगाए गए। रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया।
विज्ञापन

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ रामगोपाल साहू के प्रतिष्ठान के बाहर लगा अतिक्रमण भी तोड़ दिया गया। इसके बाद विहिप के पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी व जिला संरक्षक सुधांशु शेखर हुंडैत की दुकान के पास तोड़ने का प्रयास किया। इस पर कहासुनी हुई। दोबारा जांच हुई तो गड़बड़ी पाई गई। कई और जगह नाप में खेल पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें