फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से महरौनी अंतर्गत ग्राम समोगर निवासी 40 वर्षीय कप्तान गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक के भतीजे शैलू राजा ने बताया कि उसका चाचा कप्तान सिंह पुत्र जयराम सिंह बुधवार की शाम समोगर-महरौनी मार्ग पर नहर के समीप पैदल जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी दो पुत्रियां व दो पुत्र हैं। वह खेती किसानी करता था। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन की तलाश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें