फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस लाइन में जमकर उड़े गुलाल, खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। होली का त्योहार सकुशल संपन्न कराने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों ने होली खेली। पुलिसकर्मियों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। इसमें रंग, गुलाल और डीजे की धुन पर धमाल मचाया। डीएम-एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी इस उत्सव में भाग लिया और रंगों में सराबोर हुए। सभी ने मिलकर होली की खुशियां मनाईं।
पुलिस लाइन में पुलिस महकमे की पारंपरिक होली मनाई गई। इसमें पुलिस अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मियों में होली का उत्साह देखने को मिला। सुबह करीब 11 बजे डीजे की थाप पर पुलिसकर्मियाें का हुल्लड़ शुरू हुआ। ढोल-ताशों की आवाज और फिल्मी होली गीतों पर पुलिस के जवान जमकर झूमने लगे। मस्ती में पुलिस के जवानों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन

जब जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक पुलिस लाइन पहुंचे तो दोनों के एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली उत्सव को रंगों में सराबोर कर दिया। कहीं गुलाल उड़ रहा था तो कहीं रंगों की बौछार हो रही थी। मौके पर रखे फायर ब्रिगेड के टैंकर के जरिये एसपी ने मैदान में नाच रहे पुलिसकर्मियों पर तेज फुहारें बरसाईं। पानी और रंग के इस संगम ने माहौल को उल्लास से भर दिया।
इसके बाद डीएम को पुलिसकर्मियों ने कंधों पर उठा लिया और होली के फिल्मी गीत पर जमकर डांस करने लगे। डीएम भी कंधों पर बैठे-बैठे डांस करते नजर आए। वहीं, एसपी भी डांस में मस्त रहे। देखते ही देखते पूरा पुलिस महकमा रंगों में भीग गया। मिठाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन

एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत होली के दूसरे दिन पुलिस अपना उत्सव मनाती है ताकि त्योहार के दिन ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मी भी होली मना सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें