फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए में गिरने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
ded body - फोटो : ded body
विज्ञापन
ललितुपर। थाना जाखलौन अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती तालाबपुरा निवासी एक किसान की उसके अपने खेत पर कुएं में गिरने से मौत हो गई। किसान खेत पर उड़द की फसल की कटाई में लगे मजदूरों के लिए पानी भरने कु एं पर गया था। जाखलौन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से किसान के शव को तीन घंटे बाद कुएं से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

कस्बा जाखलौन के मोहल्ला नई बस्ती तालाबपुरा निवासी टुण्डे प्रजापति (65) पुत्र उद्दे प्रजापति शनिवार की सुबह करीब 11 बजे खेत पर था, जहां उसके खेत में उड़द की फसल की कटाई चल रही थी। इसी दौरान वहां पीने का पानी खत्म हो गया। किसान मजदूरों के लिए पीने का पानी लाने के लिए खेत पर बने कुएं पर पानी भरने चला गया, जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो मजदूर उसे देखने के लिए कुएं के पास गए। मजदूरों ने देखा कि कुएं के बाहर पानी का कलशा व बाल्टी किनारे पर रखी हुई थी, किसान का एक जूता भी कुएं के किनारे पड़ा हुआ था। यह देख मजदूर को टुण्डे के कुएं में गिरने की आशंका हुई। उन्होंने परिजनों को जानकारी दी, जिस पर गांव वाले एकत्रित हो गए और किसान को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जाखलौन पुलिस को भी दी। जाखलौन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लगभग दो बजे एक युवक कुएं में रस्सी बांधकर गहराई तक उतारा गया और किसान के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र प्रकाश ने बताया कि खेत पर उड़द की फसल की कटाई लगी थी और जब उसके पिता खेत पर कुएं में पानी भरने गए तो उसमें गिर गए। मृतक के चार पुत्र व चार पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें