फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार ने किया वैक्सीनेशन पर ग्रामीणों का भ्रम फैलाता वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम बम्हौरीकलां में वैक्सीनेशन कराने से नुकसान होने की बातचीत का एक वीडियो बनाया गया है जिसे गांव के एक कोटेदार ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पुलिस प्रशासन ने आरोपी कोटेदार और वीडियो में भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन पर जहां शासन द्वारा करोड़ों रुपये खर्च करके कोरोना महामारी से बचाव के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों को कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आरोप है कि थाना जाखलौन के ग्राम बम्हौरीकलां के कोटेदार द्वारा एक वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति नौ लोगों के साथ वैक्सीनेशन पर भ्रामक बातें करते नजर आ रहा है। यहां तक गांव में वैक्सीन लगाने नहीं आने और कोटा भी नहीं देने कह रहा है। इस मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी कोटेदार व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
एक वीडियो वायरल हुआ, जो ग्राम बम्हौरीकलां का है, जिसमें एक व्यक्ति नत्थू अहिरवार कोटेदार नौ लोगों के साथ वैक्सीनेशन प्रक्रिया पर भ्रामक विचार व्यक्त कर रहा है। जबकि पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी के सख्त निर्देश हैं कि जो भी व्यक्ति वैक्सीनेशन पर भ्रम फैलाए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके चलते उक्त कोटेदार एवं अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इमरान अहमद, क्षेत्राधिकारी सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें