फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वसूली का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। केंद्र और राज्य सरकार गरीबों को कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पौष्टिक पोषाहार वितरित कराने का काम करा रही है। वहीं जिम्मेदार अपने स्वार्थ के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो पूरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक आंगनबाड़ी मुख्य सेविका सीडीपीओ के नाम पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पैसा लेती नजर आ रही है। वीडियो विभाग सहित पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में आंगनबाडी कार्यकर्ता मुख्य सेविका से दो हजार रुपये रिश्वत मांगने का विरोध कर रही है। जिस पर मुख्य सेविका कह रही कि हम क्या करें मैडम को देना पड़ता है। सभी का हिसाब रजिस्टर में लिखना पडता है। दो मिनट के इस वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा का आलम है। इससे पहले भी रिश्वत मांगने के वीडियो और ऑडियो भी वायरल हुए हैं।
- वायरल वीडियो में मेरा नाम लेकर पैसा मांगा गया। जो गलत है। सुपरवाइजर किसी गलत काम में लिप्त थी, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। उसके बाद वीडियो बनाकर वायरल किया गया। वसूली की मुझे कोई जानकारी नहीं है।- प्रीति भिलवारे, सीडीपीओ, तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें