फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गोरखपुर को हराकर वाराणसी की टीम सेमी फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। स्टेडियम में मंगलवार को राज्य स्तरीय सीनियर महिला खो-खो प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। बुधवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा। वाराणसी और गोरखपुर के मुकाबले में वाराणसी की टीम विजयी हुई।
सुबह करीब आठ बजे से शुरू प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत, अधिवक्ता निधि सिंह, दिव्या रिछारिया, राहुल सतभैया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। पहला मैच लखनऊ और सहारनपुर के बीच हुआ, जिसमें लखनऊ की टीम विजयी रही। झांसी और चित्रकूट धाम बांदा के बीच हुए मुकाबले में झांसी विजयी हुआ। वाराणसी और आगरा के बीच हुए मैच में वाराणसी की टीम जीती। अलीगढ़ और प्रयागराज में प्रयागराज की टीम विजयी रही। गोरखपुर और बस्ती में गोरखपुर की टीम जीती। लखनऊ और झांसी के बीच हुए मुकाबले में लखनऊ की टीम जीत गई।
विज्ञापन

अलीगढ़ और चित्रकूट धाम बांदा के बीच हुए मैच में अलीगढ़ की टीम जीती। सहारनपुर और प्रयागराज के बीच हुए मैच में प्रयागराज विजयी रही। लखनऊ और चित्रकूटधाम में हुए मुकाबले में भी लखनऊ जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। इस दौरान जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. नीलांजलि भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुशील कुमार रावत व प्रीति परोंचे ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने बताया कि बुधवार को विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
खो-खो संघ से नामित टूर्नामेंट के निदेशक श्रीप्रकाश मिश्रा, अजीत सिंह यादव, अवनीश कुमार, विनय कुमार, गौरव चतुर्वेदी, अनुराग यादव, माही भारती, अंकित चौरसिया, अभय सिंह के अलावा सचिन नरया, प्रियंका नामदेव, सुनील राजपूत, प्रीति, राजेश राजपूत, मनोज विश्वकर्मा, मोहम्मद जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें