फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईवे पर बस में बरातियों से भरी बस ने मारी टक्कर,12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर टेकरी के पास सवारी उतार रही एक बस में पीछे से बरात लेकर आ रही दूसरी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बसों में सवार लगभग 12 यात्री हुए घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे एक निजी बस टेकरी के पास सवारियां उतार रही थी। इसी दौरान बांसी के निकट काईपाई से बरात लेकर मध्य प्रदेश के खनियाधाना के ग्राम चमरऊवा जा रही बस ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों बसों में सवार यात्रियों व बरातियों में चीख पुकार मच गई। अनुष्का (20) निवासी ग्राम टेकरी, धर्म सिंह (26) निवासी दतिया, किशोरी केवट (45) निवासी मुहारी, रघुवर केवट (50), राजू (45), शिवाकांत (29) निवासी हरपालपुर, अभिषेक (12) पुत्र विक्रम केवट, मोहित (8) पुत्र जमुना प्रसाद, जमुना (33), भगवानदास (24), प्रताप (24), उधम (16) पुत्र सुंदर घायल हो गए। पुलिस ने घायल 12 लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल शिवाकांत, रघुवर, मोहित, किशोरी और राजू को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने बरातियों की बस को कब्जे में ले लिया, जिससे उन्हें दूसरी बस से बरात लेकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

-
तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
ललितपुर-झांसी मार्ग पर चलने वाली तेज रफ्तार निजी बसों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बीते दिन बिरधा क्षेत्र में जहां डिवाइडर पर बस चढ़ने से बड़ा हादसा तो बच गया, लेकिन बस किस स्पीड में होगी जो चालक नियंत्रित नहीं कर सका। मंगलवार को तालबेहट में हुए हादसे में भी बस की तेज गति से घटना होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


ट्रॉला की टक्कर से युवक गंभीर
तालबेहट। सोमवार रात नौ बजे के लगभग अग्निहोत्री मार्केट के पास एक ट्रॉला की टक्कर से एक स्कूटी सवार युवक चोटिल हुआ। उसे सीएचसी तालबेहट लाया गया। घायल युवक का नाम रानू (18) निवासी ग्राम सभा खांदी मजरा कुंडा बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें