ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी के सप्ताह के कार्यक्रमों के अंतर्गत शिक्षक रैन बसेरा में उनके जीवन वृत्त को लेकर चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म से लेकर जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी तक के राजनीतिक जीवन को दर्शाया गया है।
जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि उच्च नेतृत्व के निर्देश पर अटल के जन्म शताब्दी वर्ष पर यह प्रदर्शनी लगाई गई है, जो सप्ताह भर तक लगी रहेगी। श्रम एवं सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अजातशत्रु थे। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने कहा कि अटल बिहारी को युग पुरुष कहें तो अनुचित नहीं होगा। मौके पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, जगदीश सिंह लोधी, प्रेमचंद पटेल, राजकुमार जैन, रमेश कुमार सिंह लोधी, बब्बू राजा बुंदेला आदि मौजूद रहे।