फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म : हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश, एसपी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य आरोपी पर तीन साथियों के साथ मिलकर कई लड़कियों, महिलाओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के लगाए आरोप
विज्ञापन

आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग, एसपी ने दिया निष्पक्ष जांचकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। किशोरी का ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार को हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन ने विशेष समुदाय के आरोपी और उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई व घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान एसपी कार्यालय परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा थाना बानपुर क्षेत्र की किशोरी से दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। बृहस्पतिवार को हिंदूवादी संगठनों के करीब 100 कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कई लड़कियों, महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाए। उन्हें वायरल कर धमकाया और दुष्कर्म के साथ देह व्यापार का जाल बिछाया। कथित रूप से धर्मांतरण का दबाव भी बनाता था। कार्यकर्ताओं ने थाना बानपुर में तैनात एक पुलिसकर्मी पर आरोपी को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।
प्रदर्शन के बीच दिगंबर अखाड़ा अयोध्या व तुवन मंदिर के महंत रामलखन दास महाराज पहुंचे और उन्होंने सभी प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान कस्बा बानपुर के लोगों के साथ साथ जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, बजरंग दल के शिवम कौशिक, बृजेंद्र सिंह गौर, साहबेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


आहत किशोरी ने निगला था विषाक्त पदार्थ
कस्बा बानपुर क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 12वीं की छात्रा है। ब्लैकमेल कर दुष्कर्म से आहत होकर उसने बुधवार को विषाक्त पदार्थ निगल लिया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी और उसे मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में थाना बानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।


टीकमगढ़ की होटलों में ले जाकर करता था शारीरिक शोषण
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि विशेष समुदाय का यह आरोपी शातिर है। वह महिलाओं, लड़कियों को टीकमगढ़ के विभिन्न होटल व लॉज में ले जाता था और उनका शारीरिक शोषण करता था। वहां उनकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाता था। 22 दिसंबर को टीकमगढ़ के हिंदूवादी संगठन ने उक्त आरोपी को एक लॉज में एक लड़की के साथ पकड़ा था। मौके पर पहुंची टीकमगढ़ पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में उसका चालान कर दिया। कोर्ट में पेश करने के बाद टीकमगढ़ जेल भेज दिया गया था। इधर, बुधवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब बानपुर थाना पुलिस आरोपी का रिमांड लेने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन



पूरे प्रकरण की गंभीरता और निष्पक्षता के साथ जांच की जा रही है। इस मामले में अन्य लोग भी शामिल पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें