फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लंपी बीमारी से ग्रसित पशुओं का टीकाकरण अभियान चला

Mon, 07 Sep 2026 12:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। विकासखंड बार की ग्राम पंचायत बम्होरी, धमना और बार में दुधारू पशुओं में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) फैल रही थी। इस बीमारी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पशुपालन विभाग सक्रिय हो गया। विभाग का दल रविवार को ग्राम धमना व बार पहुंचा और टीकाकरण अभियान चलाया।
विज्ञापन

मालूम हो कि ब्लॉक बार की तीन ग्राम पंचायतों में लंपी बीमारी से ग्रसित पशुओं की खबर संवाद न्यूज एजेंसी ने अमर उजाला में ‘पशुओं में लंपी की मार, घटी दूध की धार’ शीर्षक से 6 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ भगवान सिंह ने खबर को गंभीरता से लेते हुए रविवार को इन गांवों में टीम भेज कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर टीकाकरण कराया। यह अभियान लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए चलाया गया। विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों को बीमार पशुओं को अलग रखने की सलाह दी। बाड़े में साफ-सफाई रखने और मच्छर-मक्खियों से बचाव के उपाय भी बताए। दल ने लगभग दर्जनों दुधारू पशुओं का टीकाकरण किया। साथ ही, पशुपालकों को दवाइयां भी वितरित कीं।

000000000000

तात्कालिक कार्रवाई और बचाव के उपाय

पशुपालन विभाग ने खबर का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। उनके दल ने धमना और बार गांवों में घर-घर जाकर पशुओं का परीक्षण किया। बीमार पशुओं को अलग रखने की सलाह दी गई। बाड़ों में स्वच्छता बनाए रखने और कीटों से बचाव पर जोर दिया गया। यह कदम बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें