पुलिस ने गिरोह की पांच युवतियों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि गिरोह कई लोगों को शिकार बना चुका है।
शादी न होने वाले युवकों को झांसे में लेकर विवाह कराने और बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर जेवरात व नकदी लेकर चंपत होने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का थाना बार पुलिस और एसओजी-सर्विलांस टीम ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह की पांच युवतियों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि गिरोह कई लोगों को शिकार बना चुका है।
विज्ञापन
एसपी मुश्ताक ने बताया कि शादियां करवाने, ससुराल वालों को बेहोश करने वाली दवाइयां देने और फिर घर के सारे गहने और कीमती सामान लेकर फरार हो जाने वाले एक गिरोह को पकड़ा गया है। इस रैकेट के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इन्हें आज हिरासत में लिया गया और इनके पास से लगभग 5 लाख रुपये का सामान, जिसमें गहने और मोबाइल फोन शामिल हैं, बरामद किया गया है। अगर आगे की जांच में पता चलता है कि इस साजिश में और भी लोग शामिल हैं, तो हम उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।