फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : जनपद में पहुंची 1.84 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया जीआईसी में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं जनपद पहुंच चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जीआईसी में इनको रखवाया गया। जिसमें हाईस्कूल की 1.13 लाख और इंटरमीडिएट के लिए 71 हजार उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं। जनपद पहुंची उत्तर पुस्तिकाओें को जल्द ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

फरवरी माह में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी। इस बार परीक्षा में 36,677 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल के 20,463 और इंटरमीडिएट के 16,214 छात्र-छात्राएं हैं। परीक्षा के लिए 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तेजी के साथ तैयारियां करने में जुटा हुआ है। हाल में परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं को जनपद पहुंचाया गया। इनको कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखवाया गया है। इस पर जनपद के लिए करीब 1.84 लाख उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं। जिसमें कक्षा 10वीं की 1.13 लाख और इंटरमीडिएट की करीब 71 हजार उत्तर पुस्तिकाएं हैं। उत्तर पुस्तिकाएं गुलाबी रंग की हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ बदलाव हुआ है। चौड़ाई के स्थान पर अब लंबाई वाली कॉपियां हैं। लंबाई वाली काॅपियां होने से परीक्षार्थियों को लिखने के लिए अधिक स्थान मिलेगा और लिखावट भी पेज के अनुरूप अधिक साफ-सुथरी दिखेगी। इसके साथ नई कॉपियों की संरचना ऐसी है कि उनकी अदला-बदली भी करीब करीब असंभव है। कॉपियों को जनपद से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की तैयारियां की जा रही है। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद में उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। जल्द ही इनको परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकलविहीन कराने के लिए सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें