फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भोपाल से झांसी की ओर जा रही वलसाड एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक ट्रेन की चपेट में आने के बाद इंजन में फंस गया। जिस पर ट्रेन को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रोककर इंजन के नीचे लगी लोहे की जाली को काटकर उसके शव को किसी प्रकार बाहर निकाला जा सका। इसके चलते ट्रेन करीब दो घंटे तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग सवा बजे भोपाल से झांसी की ओर जा रही वलसाड एक्सप्रेस की चपेट में एक व्यक्ति आ गया और उसका शव रेल इंजन के आगे लगी जाली में फंस गया। जिसके चलते ट्रेन को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया और जीआरपी को घटना की जानकारी दी। जिस पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को इंजन के आगे लगी जाली में से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन शव नहीं निकलते देख रेलवे कर्मचारियों की मदद से इंजन की जाली को काटकर शव को निकाला गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उक्त व्यक्ति काले रंग की जींस और नीले रंग की शर्ट पहने हुए था, लेकिन पैरों में जूते व चप्पल नहीं मिले हैं। वहीं ट्रेन के इंजन की जाली में फंसे शव को बाहर निकालने के चलते करीब पौने दो घंटे ट्रेन रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें