पाली(ललितपुर)। बृहस्पतिवार से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो गईं। इस दौरान छत्रपति शिवाजी एमएसडी महाविद्यालय पाली में बीए द्वितीय वर्ष भूगोल की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
महाविद्यालय के प्राचार्य/ केंद्राध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में गेट पर छात्रों की तलाशी ली गई, इसके बाद उन्हेें अंदर जाने दिया गया। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले छात्रों के जूते उतरवाए गए।
सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने परीक्षा का आनलाइन निरीक्षण किया।
परीक्षा संचालन में प्रो. भगवत नारायण शर्मा, नरेश निरंजन, डॉ. अजय, रमेश, सुनील, संजीव, ज्ञान सिंह, करुणाकर, विवेक, बीना, किरण, उमाशंकर व नरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।