फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आग लगने से अंडरग्राउंड केबल बर्स्ट, रात भर ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- आजादपुरा, गांधीनगर, स्टेशन रोड के लोग गर्मी, मच्छर से रहे रात भर रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अंडरग्राउंड केबल में आग लगने से बृहस्पतिवार की रात को आधा दर्जन मोहल्लों व मुख्य सड़क की बिजली आपूर्ति रात भर ठप रही। बिजली नहीं आने से लोग गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से परेशान रहे।
गल्ला मंडी 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित फीडर संख्या पांच के अंतर्गत वर्णी कॉलेज से आगे बांध रोड पर एक खंभे के पास बृहस्पतिवार की रात को लगभग नौ बजे कूड़ा जलने के कारण आग अंडरग्राउंड केबल तक बढ़ गई और अंडरग्राउंड केबल में आग लगने से बर्स्ट हो गई। इससे वर्णी चौराहा, डैम रोड, रिसाला मंदिर के पास, आजादपुरा, राजपूत कॉलोनी क्षेत्र, पुराना सूचना केंद्र के पास, गांधीनगर, स्टेशन रोड चांदमारी क्षेत्र आदि की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और शटडाउन लेकर उक्त स्थान पर खोदाई करके अंडरग्राउंड बिजली केबल ठीक करने के लिए काम शुरू किया। रात भर बिजली कर्मचारी केबल ठीक करने की कोशिश करते रहे। इसके बाद रात लगभग पौने तीन बजे जैसे ही बिजली आपूर्ति सुचारू कराई, तभी अचानक ट्रांसफार्मर का फ्यूज जल गया। इस पर कर्मचारियों ने मौके पर ही फ्यूज सही किया और देर रात करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल कराई। ऐसे में इन मोहल्लों व क्षेत्र की बिजली लगभग सात घंटे तक बिजली बंद रहने से बच्चों व बड़ों सभी को गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से रातभर परेशान होते रहे। एसडीओ संजय सागर ने बताया कि अंडर ग्राउंड केबल जलने की जानकारी पर कर्मचारियों से रात में केबल सही कराकर सप्लाई सुचारू करवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें