फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष पुराने संविदा कर्मियों के होंगे स्थानांतरित

Sat, 25 Mar 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो वर्ष पुराने संविदा कर्मियों के होंगे स्थानांतरित - फोटो : demo
विज्ञापन
जनपद में विद्युत सब स्टेशनों पर दो वर्ष से कार्यरत विद्युत संविदा लाइनमैन कर्मियों का अब दूसरे सब स्टेशनों पर स्थानांतरण किया जाएगा। वहीं, शहरी क्षेत्र में विद्युत मीटरों के कार्य क्षेत्र भी बदले जाएंगे। बार-बार शिकायतों के चलते अधिशासी अभियंता विद्युत ने यह निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

जनपद में स्थित 14 विद्युत सब स्टेशनों गल्ला मंडी स्थित 66 व 33 केवी सब स्टेशन, नझाई बाजार, बाईपास, मड़ावरा, सोजना, बानपुर, महरौनी, बिरधा, पाली, बांसी, जखौरा, तालबेहट, माताटीला के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों समेत पूरे जनपद को बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। सभी विद्युत सब स्टेशनों के अंतर्गत करीब 110 कर्मियों से लाइनमैन के रूप में सेवा ली जा रही है। जबकि कुछ कर्मियों को अन्य विद्युत कार्यों में लगाया गया है। यह विद्युत कर्मी कहीं भी हाइटेंशन या लोटेंशन विद्युत लाइनों में फाल्ट होने, ट्रांसफार्मर खराब होने या फिर अन्य विद्युत समस्या होने पर विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत उक्त विद्युत समस्या का निस्तारण करते हैं। बहुत से संविदा कर्मी वर्षों से एक ही सब स्टेशनों पर तैनात रहकर उस क्षेत्र की विद्युत कार्य करते आ रहे हैं। इसके चलते कर्मचारियों व अधिकारियों पर कई बार आरोप भी लगते रहते हैं। इसके चलते अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने अब दो वर्ष से एक ही सब स्टेशन पर तैनात रहकर काम करने वाले संविदा कर्मियों को दूसरे सब स्टेशनों के अंतर्गत स्थानांतरण करने का निर्णय लिया है। वहीं, उन्होंने नगर क्षेत्र में तैनात 14 मीटर रीडरों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसके लिए सभी उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं से बैठक कर इसके संबंध में रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें