फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिला जेल में बनता है दो तरह का खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
- बंदियों से की गई बात, लेकिन किसी ने नहीं की कोई शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला कारागार में अकेले बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर ही नहीं, अन्य कुछ बंदियों के लिए भी अच्छा खाना बनाया जा रहा है। उनके लिए विशेष रूप से भोजन तैयार होता है। यह खुलासा भी विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल द्वारा शनिवार को किए गए जेल के निरीक्षण में हुआ।
दो बैरकों का निरीक्षण करने के बाद विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आगे बढ़े तो एक बैरक में ताला लगा पाया। पूछने पर जेल प्रशासन ने बताया कि इस बैरक का इस्तेमाल स्टोर एवं कैंटीन आदि के लिए होता है। जब बैरक को खोलने के लिए कहा गया तो जेल कर्मी अनावश्यक विलंब करते रहे। कई बार कहने पर जब बैरक को खोला गया तो वहां लग रहा था कि कुछ बंदियों के लिए विशेष रूप से भोजन तैयार किया गया था। जिला कारागार की पाकशाला में साफ सफाई सामान्य पाई गई। निरीक्षण में पाया गया कि वहां सामान्य रूप से भोजन बनाया एवं वितरित किया जाता है, लेकिन कुछ बंदियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण के सचिव ने जेल में निरुद्ध बंदियों से बात की। उनसे समस्या पूछी। जेल प्रशासन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के बारे में भी पूछा। बंदियों ने बताया कि जेल अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा अच्छा बर्ताव किया जाता है। बंदियों को निशुल्क अधिवक्ता के लिए भी अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि यदि निशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वह कारागार प्रशासन के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र भेज सकते हैं। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक जिला कारागार मुकेश कुमार, उपकारापाल जयनारायण भारती, उपकारापाल शकुंतला देवी, चिकित्साधिकारी विजय द्विवेदी एवं न्यायालय की ओर से रोहित राठौर, विशाल, नदीम खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें