फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम धौर्रा निवासी छोटेलाल उर्फ सुट्टू (65) पुत्र चिंटू शुक्रवार की रात को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पुत्र नीरज के मुताबिक शुक्रवार की रात को उसका पिता गांव से होकर गुजरी रेलवे लाइन को पार कर दूसरे मोहल्ले में जा रहे थे। तभी वह झांसी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों की सूचना पर वह लोग मौके पर पहुंचे और घायल पिता को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई-दो बहनों में सबसे छोटा था और उसके तीन पुत्र हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें