फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वृद्ध का जेवरात से भरा थैला ले जाने वाले बदमाश से पुलिस की ग्राम बिरारी में पहाड़ी पर मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि, उसके साथी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और लूटा गया माल बरामद हुआ है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

27 अप्रैल को थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम सतौरा निवासी वृद्ध भागीरथ टैक्सी से घर जा रहा था। कस्बा बिरधा के पास एक बदमाश जेवरात से भरा उसका थैला लूटकर भाग गया था। क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसपी ने कोतवाली पुलिस और स्वाट, सर्विलांस को निर्देशित किया था।
मंगलवार दोपहर तीन बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वृद्ध के साथ घटना करने वाला आरोपी मल्लू उर्फ मलखान निवासी ग्राम खिरिया लटकंजू कोतवाली महरौनी अपने एक साथी के साथ कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम बिरारी में जेवरात का बंटवारा करने के लिए पहाड़ी के पास मौजूद है। पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और घेराबंदी की तो मल्लू ने फायर कर दिया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक गोली मल्लू के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसके साथ मौजूद प्रहलाद रजक निवासी रावतयाना ललितपुर ने सरेंडर कर दिया। बदमाशों के पास से वृद्ध से लूटे गए जेवरातों में सोने का हार, कमरपेटी, दो पायल, दो टॉप्स मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें