फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलावन हादसे में दो और बरातियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सिलावन के पास ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब चार हो गई है। दो बरातियों की मौत शु्क्रवार रात में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई थी, जबकि दो अन्य घायलों की मौत उपचार के दौरान हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा पाली निवासी बजेंद्र बुनकर की बरात शुक्रवार रात को महरौनी क्षेत्र के ग्राम खटौरा में जा रही थी। बरात के अधिकांश वाहन आगे निकल गए, जबकि पीछे एक पिकअप वाहन में बराती और कुछ बैंड बाजे वाले जा रहे थे। अभी पिकअप वाहन महरौनी क्षेत्र के ग्राम सिलावन मंडी के आगे ही पहुंची थी कि पिकअप वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि उसमें सवार बराती और बैंड बाजे वाले बुरी तरह घायल हो गए।
राहगीरों ने यह देख तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया और घायलों को जिला अस्पताल भेजा दिया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत कस्बा पाली निवासी सियाराम (32) पुत्र चिंतामणी एवं कल्याण उर्फ कल्लू (50) पुत्र मठू बुनकर को मृत घोषित कर दिया था। जबकि पाली निवासी अंकित (18) पुत्र प्रकाश बरार, भरत (22) पुत्र बलदेव एवं रामसेवक पुत्र गोकुल, ग्राम गदनपुर निवासी मुन्ना बुनकर और पाली निवासी आनंद राज (22) पुत्र देशराज गंभीर रूप से घायल होने पर उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। लेकिन देर रात में उक्त दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अंकित पुत्र प्रकाश बरार एवं ग्राम गदनपुर निवासी दीपक पुत्र मुन्नालाल बुनकर की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सियाराम और अंकित बैंड बजाकर चलाते थे घर खर्च
बारात में ग्राम पाली निवासी मृतक सियाराम और अंकित बैंड बजाते थे। जिसमें सियाराम काफी अच्छा कलाकार था। जिसे बैंड बाजे वाले अपने बैंडों में अलग से बुलाते थे। सियाराम की तीन बेटियां हैं (दो जुड़वा 3-3 वर्ष) और वह पांच भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। जबकि मृतक अंकित अविवाहित था और दो भाई और चार बहनों में दूसरे नंबर का था। वहीं मृतक कल्लू की एक बेटी है और मृतक दीपक तीन बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें