फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख विद्यार्थी करेंगे पौधों की सुरक्षा

Thu, 06 Jul 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
plants - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को सुबह 10 बजे जिले के दो लाख छात्र/छात्राओं ने स्कूल/कालेजों में पौध रोपण एवं पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ ली। मुख्य कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कालेज में हुआ। यहां जिलाधिकारी ने छात्राओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसे जनांदोलन बनाने की कोशिश हो रही है। इसके तहत वन महोत्सव कार्यक्रम में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी कराई जा रही है। इसी मकसद से शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया है। डीएफओ वीके जैन ने बताया कि जिले के समस्त बेसिक, माध्यमिक स्कूल/कालेज में लगभग 205471 बच्चों को शपथ दिलाई जा रही है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, प्रधानाचार्य पूनम मलिक की उपस्थिति में छात्राओं को पौधरोपण एवं पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई। उधर, पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में संस्थापक पारसनाथ यादव ने पौधा रोपित कर वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सौरभ यादव ने बच्चों को पौधरोपण का महत्व बताया। इस मौके पर डॉ. एसएन यादव, प्राचार्य डॉ. सूफिया, डॉ. वंदना याज्ञिक, डॉ. जिज्ञासा प्रिया वर्मा, दीपिका जैन, प्रियंका सिंह, अनिष्का नायक, प्रवेश यादव, रजनी यादव, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें