हादसे में इलाके के गांव गुड़ा निवासी हरि ओम व गांव लहरन निवासी राजेश पुत्र मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लहरन गांव के रहने वाले प्रकाश को गंभीर चोटें आईं हैं।
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र में महरौनी रोड पर पड़रिया बाग के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हादसा इतना जोरदार था कि इलाके के गांव गुड़ा निवासी हरि ओम व गांव लहरन निवासी राजेश पुत्र मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लहरन गांव के रहने वाले प्रकाश को गंभीर चोटें आईं हैं। इसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया।