फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो होम्योपैथिक अस्पतालों को मिलेंगे भवन, बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में किराए के भवन में चल रहे दो अस्पतालों को जल्द ही भवन मुहैया होगा। इन अस्पतालों के भवन बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें गेट व विद्युतीकरण का कार्य शेष रह गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चार माह में अस्पताल का काम पूरा होने के साथ ही सुपुर्द होंगे। इससे मरीजों को उपचार के साथ ही सुविधाएं भी मुहैया हो सकेंगी।
ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम सौजना व ब्लॉक जखौरा के ग्राम ननौरा में होम्योपैथिक अस्पातल संचालित हैं। अब तक यह अस्पताल किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं। ऐसे में मानक अनुरुप भवन न होने से सीमित संसाधनों के साथ चल रहे हैं। अधिक मरीज आने की स्थिति में बैठने तक की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन

मरीजों को सुविधाएं देने के लिए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इन दोनों अस्पतालों के भवन निर्माण को भूमि उपलब्ध कराई गई थी। विभाग ने अस्पताल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। शासन ने इन अस्पतालों के निर्माण के लिए 59.96 लाख रुपये की स्वीकृति देते हुए बजट जारी किया था। अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भवन तैयार हो गया है। गेट व खिड़की व जाली लगाए जाने व विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। लगभग चार माह में भवन विभाग के सुपुर्द होगा।
विज्ञापन

-
सौजना व ननौरा में अस्पताल के भवन बनकर तैयार हो गए हैं। कुछ कमियां रह गईं हैं, जिन्हें पूर्ण कराया जा रहा है। भवन सुपुर्द होते ही नए भवन में अस्पताल संचालित किया जाए।
- डॉ. राजेश शाक्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें