फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर : ट्रक और पिकअप की टक्कर से दो की मौत, पांच लोग घायल

Sat, 19 Feb 2022 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, सीओ सिटी फूलचंद, सीओपाली समेत कई अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।
 
विज्ञापन
हादसे के बाद विलाप करते परिजन... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलावन में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कस्बा पाली से महरौनी क्षेत्र के ग्राम खटोरा में पिकअप वाहन में बरात जा रही थी। पिकअप वाहन में करीब 10 से 12 लोग सवार होकर महरौनी की ओर जा रहे थे। अभी उनकी गाड़ी ग्राम सिलावन के पास ही पहुंची थी कि तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप में सवार कस्बा पाली निवासी सियाराम पुत्र चिंतामणि 32 और ग्राम हीरापुरा हनु पुरा वलनिवासी कल्याण 55 की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 

वहीं कस्बा पाली निवासी अंकित, रामसेवक 28, मुन्ना बुनकर एवं आनंद राज 22 पुत्र देशराज गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, सीओ सिटी फूलचंद, सीओपाली समेत कई अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें