संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शादी के निमंत्रण में जा रहे दो भाइयों की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। यह हादसा ग्राम मुहारा के पास नहर पर बने पुल पर हुआ। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम पिपरा निवासी पवन विश्वकर्मा (24) और देवेंद्र विश्वकर्मा सगे भाई थे। बृहस्पतिवार रात कस्बा बांसी में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए दोनों ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर पर उनके साथ गांव का वंशू (18) और पहलवान (25) भी सवार थे। जखौरा-बांसी मार्ग पर ग्राम मुहारा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से गिरकर पलट गया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों घायलों को कस्बा जखौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने पवन व देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि, वंशू व पहलवान का इलाज किया।
एक साथ दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम छाया रहा। दोनों भाई अविवाहित थे। पवन ट्रक चालक था, जबकि देवेंद्र खेती किसानी करता था। पांच भाई-एक बहन में पवन दूसरे और देवेंद्र तीसरे नंबर का था।
जेसीबी से ट्रैक्टर को सीधा करवाकर निकाला दोनों भाइयों को : ट्रैक्टर के पुल से पलट जाने पर परिजन व गांव के लोगों ने जेसीबी मंगवाई। इसकी मदद से ट्रैक्टर को सीधा कराया और उसके नीचे दबे दोनों भाइयों पवन व देवेंद्र को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अभय नारायण राय, सीओ सदर
पुंछ के एस एस पी एस एच ओ मंडी के दूरदराज के क्षेत्रों का दोरा करते हुए