फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कड़ेसरा कलां/तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
सुबह करीब 8:30 बजे टमाटर से भरी एक पिकअप झांसी की ओर जा रही थी। वह पवा साइनबोर्ड के आगे पहुंची थी कि उसका अगला टायर फट गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदते हुए दूसरी ओर जा रही एक बाइक से टकराकर पलट गई। बाइक सवार थाना बार अंतर्गत बरौदाडांग निवासी भरतदास शर्मा (50) एवं शशि राजा (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस एवं एंबुलेंस को दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में पिकअप में रखी टमाटर की टोकरी सड़क पर गिरी, जिससे सारा टमाटर फैल गया। लोगों ने सड़क से टमाटर किनारे कर आवागमन चालू कराया।
विज्ञापन

000
जन्मदिन पार्टी से वापस आ रहे थे बाइक सवार
बरौदाडांग निवासी भरत दास शर्मा मंदिर में पंडित थे। उनके दो पुत्र हैं। जबकि, बाइक चालक शशि राजा चार भाइयों में सबसे छोटा था। उनकी शादी नहीं हुई थी। शशि राजा, भरत दास की रिश्तेदारी में शनिवार को आयोजित जन्मदिन पार्टी में गया था। रविवार को दोनों लोग बाइक से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें