फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के दो क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी एक व्यक्ति व सिद्दनरोड स्थित एक नर्सिंग होम के कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमित क्षेत्र के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। अब मोहल्ला में किसी को भी प्रवेश और बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक मोबाइल बैरियर बनाया गया है, जहां से आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक ही की जाएंगी। कंटेनमेंट जोन घोषित मोहल्ला आजादपुरा को चारों सीमाओं से सील किया गया है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए उत्तर में भरतपुरा हाउस के पास बनाया गया है। कंटेंनमेंट जोन घोषित क्षेत्र में दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथठेला आदि का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाओं से जुडे व्यक्तियों को जांच होने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें