फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के खातों में गड़बड़ी की जांच को खंगाली पत्रावलियां

विज्ञापन
प्रधान डाकघर में जांच करती एसडीएम गजल भारद्वाज - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सफाई कर्मचारियों के खाते में बोनस से संबंधित एनएससी की धनराशि से अधिक भुगतान कर गबन के मामले में उपजिलाधिकारी ने प्रधान डाकघर में जाकर जांच की। उन्होंने यहां पत्रावलियों की जांच की और पूछताछ की।
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात सफाई कर्मचारियों के डाकघर में खोले गए खातों में गड़बड़ी का मामला करीब आठ माह पूर्व सामने आया था। इसके बाद अधिकारियों ने संबंधित लिपिक के खिलाफ विभागीय जांच अमल में लाई गई। जिलाधिकारी ने इसकी जांच एसडीएम सदर गजल भारद्वाज को सौंपी। उपजिलाधिकारी ने सोमवार को दोपहर में प्रधान डाकघर पहुंचकर गड़बड़ी के संबंध में जांच की और डीपीआरओ कार्यालय में संबंधित सफाई कर्मचारियों के खातों के संबंध में पत्रावलियां मंगाकर जांच की।
डीपीआरओ कार्यालय के सफाई कर्मचारियों की आरडी और बचत खाते प्रधान डाकघर में खोले गए थे। इनके खातों में डाली गई राशि जब वापस ले गई तो इसका मामला जिला प्रशासन तक पहुंच गया। बताया गया कि जिन कर्मचारियों के पोस्ट ऑफिस के खातों में यह धनराशि भेजी गई है, उनके वेतन खातों पर रोक लगाते हुए धनराशि वापस किए जाने के लिए पत्राचार किया गया। इस मामले में कर्मचारियों के खातों में करीब 42 ड्राफ्ट के माध्यम से 38,00,790 रुपये की धनराशि का नवीनीकरण कराकर जिला पंचायत राज अधिकारी के पदनाम से संचालित खाते में जमा की गई। जबकि, करीब 67,33, 966 रुपए की चेक पोस्टमास्टर के नाम से जारी की गई। ऐसे में 29,33,176 रुपए से अधिक धनराशि की चेक चारी की गई थी। सोमवार को मामले में एसडीएम सदर, ट्रेजरी ऑफीसर द्वारा डाकघर पहुंचकर मामले की जांच की गई और पत्रावलियां खंगाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें