फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईवे पर पुलिया से टकराकर ट्रक पलटा, टमाटर की मची लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। टमाटर से लदा हुआ ट्रक हाईवे पर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गया। चालक चोटिल हो गया और ट्रक में लदा हुआ टमाटर सड़क पर बिखर गया। गांव के लोगों ने सड़क पर बिखरे पड़े टमाटरों की जमकर लूटपाट की। पुलिस को देखकर वहां से लोग चले गए। बंगलूरू के अनंतपुरा से टमाटर लादकर एक ट्रक आगरा मंडी झांसी-सागर नेशनल हाईवे से होकर जा रहा था। शनिवार की दोपहर ट्रक हाईवे पर थाना जखौरा के ग्राम लखनपुरा के पास पहुंचा था कि पुलिया से टकराकर सड़क पर पलट गया। ट्रक चालक बाल्मीक और खलासी गिरिराज चोटिल हो गए। ट्रक पलटने से इसमें लदी टमाटर से भरी हुई क्रेट सड़क पर गिर गई और उसमें भरा टमाटर बिखर गया।
विज्ञापन

यह देखकर आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और टमाटर को थैला और हाथों में लेकर जाने लगे। बांसी चौकी पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। लेकिन, तब तक लोग कई किलोग्राम टमाटर लूटकर अपने घर ले गए। बांसी चाैकी प्रभारी अभिषेक पंवार ने बताया कि घायल खलासी गिरिराज को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाया। सड़क पर बिखरे पड़े टमाटरों और क्रेटों को दूसरे वाहन में लोड कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें