संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सिलगन रेलवे क्रासिंग पर निर्मित अंडर ब्रिज के नीचे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें ट्रक के नीचे आने 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया।
मृतका के भतीजे संजू कुशवाहा ने बताया कि शनिवार की देर शाम को चाची जय कुंवर अपने देवर देशराज व भतीजे अभिषेक के साथ दवा करवाकर ललितपुर से बाइक से घर लौट रही थी। अभी वह लोग ग्राम सिलगन के पास से पास पहुंचे थे कि रेलवे क्रासिंग पर निर्मित अंडर ब्रिज के नीचे तेज गति की ट्रक ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार जय कुंवर नीचे गिर गई और ट्रक के पहियों के नीचे आ गई। गंभीर रूप से घायल हो गई। देवर बारल-बाल बच गया और भतीजा चोटिल हुआ। आनन फानन परिजन व मौके पर मौजूद लोग जय कुंवर को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।