फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से बाइक में मारी टक्कर, ससुर-दामाद की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत अमझरा घाटी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे ससुर-दामाद की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के बीना तहसील अंतर्गत ग्राम आगासौद निवासी जोधन (35) पुत्र मुन्नालाल शनिवार को अपने नाना ससुर मध्य प्रदेश के थाना मालथौन अंतर्गत ग्राम गुंदरया निवासी कांशीराम (65) पुत्र हल्के एवं ग्राम गुंदरया निवासी रूपचंद (30) पुत्र राजाराम के साथ शनिवार को अपनी साली की शादी में ललितपुर के नाराहट क्षेत्र के अमझरा घाटी स्थित मंदिर में शामिल होने के लिए बाइक से आया था।
शादी समारोह के बाद शनिवार की रात्रि में करीब सवा नौ बजे जब वह तीनों बाइक से बाइक लौट रहे थे और अमझरा घाटी मंदिर से निकलते ही कुछ आगे तिराहा से जैसे ही हाइवे पर आगे बढ़ा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर अमझरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और 108 एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जोधन को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से कांशीराम को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान कांशीराम की भी मौत हो गई। वहीं रूपचंद का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक जोधन मजदूरी करता था और उसका एक बेटा और तीन बेटियां हैं, जबकि वह चार भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें