फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री प्रतीक्षालय को तोड़ रहे दबंग

विज्ञापन
कैप्सन - दंबग द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा रहा प्रतिक्षालय 2 - दो दिन पहले का फोटो - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट/कड़ेसराकलां। गांव के कुछ लोग सरकार द्वारा ग्रामीणों की सुुुुुुुुविधा के लिए लाखों रुपये की कीमत से बने यात्री प्रतीक्षालय को गिराने की कोशिश में लगे हैं। ग्राम सभा कड़ेसराकलां द्वारा लाखों रुपये की लागत से पुराने पेट्रोल पंप के समीप एक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था। जहां कुरमाई, रैकना, खैरापति मंदिर, चकई मजरा से आने वाले राहगीर वाहन के इंतजार के लिए रुकते हैं। ग्रामीणों को कहना है कि इस यात्री प्रतीक्षालय के पीछे की जमीन को एक दबंग ने खरीद लिया है। वह जमीन पर दुकानों का निर्माण करना चाहता है। लेकिन प्रतीक्षालय सामने होने से उसका मकसद पूरा नहीं हो पा रहा है। इसी के चलते इसे रात में ट्रैक्टरों की ठोकर मार कर क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। फिलहाल मामले में कोई भी खुल कर विरोध भी नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

फोटो क्रमांक = 3
प्रशासन को इस मामले का संज्ञान लेकर अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। एवं यात्री प्रतीक्षालय की तत्काल मरम्मत कराने की व्यवस्था करना चाहिए। वीरन पाल ग्राम पंचायत सदस्य
-----------------------------
फोटो क्रमांक - 4
इस यात्री प्रतीक्षालय में प्रतिदिन लोग बैठते थे। कुछ अराजक तत्वों द्वारा इसको गिराने की दृष्टि से काफी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जो किसी भी समय गिर सकता है। बृगभान कुशवाहा
विज्ञापन

-----------------------------------
ग्राम सभा के प्रतीक्षालय को दो दिन पहले ही किसी अराजक तत्व के द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया है। इसकी जानकारी मुझे आज हुई है। ग्राम सभा की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संगीता अगरिया, ग्राम प्रधान कड़ेसरा कलां

कैप्सन - दंबग द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा रहा प्रतिक्षालय 2 - दो दिन पहले का फोटो- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें