ललितपुर। रेलवे ने एक जनवरी से कई ट्रेनों के ठहराव के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत ललितपुर में ठहराव वाली चार ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जो एक जनवरी से बदले समय से आएंगी। इनमें अमृतसर-नादेड़ एक्सप्रेस, हैदराबाद-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस एवं कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।
रेलवे की नई समय सारणी के अनुसार समय परिवर्तन वाली ट्रेनों में 02721 हैदराबाद-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन हैदराबाद से चलकर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन रात में बदले समय 8.04 बजे आएगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 8.06 बजे झांसी, ग्वालियर होते हुए निजामुद्दीन जाएगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन 02722 निजामुद्दीन-हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन निजामुद्दीन से रात में 10.50 बजे चलकर ललितपुर स्टेशन पर प्रतिदिन सुबह 06.11 बजे आएगी और 06.13 बजे बीना, गंजबासौदा, भोपाल होते हुए हैदराबाद के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार 02887 विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन विशाखापत्तनम से चलकर नागपुर, इटारसी होते हुए ललितपुर स्टेशन पर सुबह 9.50 बजे आकर 9.52 बजे झांसी, ग्वालियर होते हुए निजामुद्दीन को जाएगी, यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार और सोमवार को आएगी। जबकि वापसी में यह ट्रेन 02888 निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार, रविवार, मंगलवार एवं बुधवार को ललितपुर में ठहरेगी, जो ललितपुर स्टेशन पर दोपहर 2.38 बजे आकर 2.40 बजे रवाना होगी।
इसी प्रकार अमृतसर से नादेड़ के मध्य चलने वाली ट्रेन 02715 नादेड़-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन अब बदले समय से ललितपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन प्रात:3.21 बजे आकर 3.23 बजे झांसी, ग्वालियर होते हुए अमृतसर के लिए रवाना होगी। वापसी में 02716 अमृतसर-नादेड़् एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर से रवाना होकर प्रतिदिन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर देर शाम को 7.45 बजे आकर 7.47 बजे भोपाल, नादेड़ के लिए रवाना होगी। 01015 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन लोकमान्य तिलक से प्रस्थान कर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर शाम को 7.04 बजे आकर 5.06 बजे झांसी, उरई होते हुए गोरखपुर को रवाना होगी। जबकि वापसी में यह ट्रेन 01016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर से चलने के बाद उरई, झांसी होते हुए ललितपुर स्टेशन पर सुबह 7.52 बजे आकर 7.54 बजे भोपाल होते हुए लोकमान्य तिलक के लिए जाएगी।