सदर कोतवाली का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक से जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय व शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अच्छी वर्दी पहनने व भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं मिलने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। कार्यालय को साफ-सुथरा रखने और पुराने रिकार्ड रजिस्टर को व्यवस्थिति रखने के लिए कहा। पुराने अभिलेख जो बीट आउट हो चुके हैं, उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। यदि कोई मिलने आता है तो सूचना उपलब्ध कराएं। सभी पुलिस कर्मी अच्छी वर्दी पहनें। भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं मिलने के निर्देश दिए। यदि भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। शहर कोवताली के निरीक्षण में सर्वप्रथम महिला हेल्प डेस्क व सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया। समाधान दिवस का रजिस्टर देखा व महिला संबंधी शिकायतों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।