फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेल पटरियां पार करते समय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल पटरियां पार करते समय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जीआरपी अंतर्गत रेलवे स्टेशन से नेहरूनगर अपने घर जाने के लिए रेल पटरियां पार करते समय एक महिला की मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला अपनी बेटी के साथ रक्षाबंधन का बाजार करके घर जा रही थी कि यह हादसा हो गया और परिवार में पूर्व से पहले ही मातम छा गया। जानकारी मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नेहरूनगर निवासी आशा राजा (35) शनिवार को दोपहर बाद रक्षाबंधन पर्व के लिए खरीदारी करने के लिए अपनी 17 वर्षीय बेटी शिल्पी के साथ बाजार गई थी। जब वह दोनों शनिवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे बाजार से घर लौट रही थी और नेहरूनगर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियां पार कर रही थी, इसी दौरान आशा राजा झांसी से बीना जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही बेटी के ही सामने दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ चल रही बेटी बाल-बाल बच गई। यह देख बेटी की चीख निकल गई और वह सदमे में आ गई। जानकारी मिलने पर तत्काल जीआरपी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे हरवंश ने बताया कि उसकी मां और बहन दोनों दोपहर में ही बाजार चली गई थीं, लेकिन बाजार से लौटने के दौरान उसकी मां के साथ यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें